निवर्तमान थानाध्यक्ष फुलेन्दर कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी थाना परिसर में मंगलवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष फूलेन्दर कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार सीओं मनीष कुमार जो मुख्य रूप से उपस्थित थे। समाजसेवी एवं पदाधिकारीयों के द्वारा थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र के साथ बुके एवं फूल माला व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कई समाज सेवियों ने कहा कि थानाध्यक्ष फूलेन्दर कुमार के द्वारा थाना क्षेत्र में किये कार्यो के बारे सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि फूलेन्दर कुमार ने लोगों के प्रति मान सम्मान उचित है उसे न्याय दिलाने और अपराधियो पर अंकुश लगाने का काम किया गया है जो हम सब बरारी प्रखंड वासी हमेशा याद रखेंगे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष फुलेन्दर कुमार ने कहां कि बरारी थाना क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के द्वारा जो मुझे अपार प्यार एवं स्नेह मिला है।उसे मैं जीवन भर याद रखूंगा।वर्तमान थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने कहा कि मैं अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए भरपूर प्रयास करूंगा।उन्होंने कहा कि चाहे कोई अपराधि क्यों ना उसे किसी भी सुरत में छोड़ा नही जायेगा।उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी रात भर गस्ती करते रहेगी। इस अवसर पर बीस सूत्री के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती और एमएलए प्रतिनिधि राजीव कुमार चौधरी जिला परिषद गुणसागर पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
