May 30, 2026

मनिहारी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, नेताओं ने दिखाई एकजुटता।

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में आठ सितंबर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को कमलापुरी भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी सुमित सिंह, संगठन प्रभारी चंदन पटेल और विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार मंडल समेत गठबंधन दलों के कई नेता उपस्थित रहे। सुमित सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करें। वहीं, चंदन पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें। भाजपा नेत्री सह लखनपुर मुखिया श्वेता राय ने महिला सशक्तिकरण को एनडीए शासन की उपलब्धि बताया। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, लोजपा नेत्री सीमा ऊरांव, पूर्व प्रत्याशी शंभू सूमन, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, प्रदेश महासचिव मंजय साह, लोजपा नेता बिनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में सभी घटक दल मिलकर जुटेंगे।

Previous post निवर्तमान थानाध्यक्ष फुलेन्दर कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।
Next post पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial