पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत।
डेस्क|हसनगंज
रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप काफी तेज रफ्तार में था,जो कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रही थी। रफ्तार इतनी तेज थी,की टक्कर लगने के उपरांत बाइक के परखच्चे उड़ गया और सड़क किनारे लगा लोहे का डिवाइडर व पोल खंभा उखड़ कर गिर गया। बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था। जिस वजह से सर में चोट लगने से काफी मात्रा में बल्ड का रिसाव हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रौतारा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच बाइक सवार को पोस्टमार्टम हेतु सदर भेज आगे की कारवाई में जुट गई है। थाना अध्यक्ष लालसार बिन्द ने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है। वहीं पिकअप चालक को भी हिरासत में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
