शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक समाज उपवास रहकर धरना पर बैठे
प्रवीण कुमार(कटिहार)
नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले कटिहार ज़िला के संयोजक मोo तमीज़ुद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका तथा अन्य विभागों के कर्मी समाहरणालय कटिहार के समक्ष उपवास में रहते हुए धरना दिया।मोo तमीज़ुद्दीन ने बताया कि विधायक, सांसद एक दिन के लिए भी अगर अपने पद पर रहता है,तो उन्हें आजीवन पुरानी पेंशन की सुविधा है।परंतु 60 वर्ष के उम्र तक सेवा देने वाले अल्प वेतन भोगी कर्मियों को एनपीएस,यूपीएस में उलझाया गया है। एनपीएस,यूपीएस वास्तव में कर्मियों के जेब से रुपये निकालकर पूंजीपतियों के जेब भरने का पेंशन स्कीम मात्र है।मोo तमीज़ुद्दीन ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना को बंद कर निजीकरण का रास्ता खोला गया है जो देश के गरीब वर्ग की जनता के हित मे नही है।पुरानी पेंशन बहाल करो,एनपीएस,यूपीएस वापस लो तथा निजीकरण बन्द करो इस तीन मांगों की पूर्ति हेतु जिलाधिकारी कटिहार के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम पत्र प्रेषित किया गया।आज के उपवास में मुख्य रूप से कमरुद्दीन,शाहबाज आलम,हिफजुर रहमान,सकलदेव रविदास,मुकेश कुमार दास, अविनाश रविदास,दिलीप मिश्रा,धर्मदेव पासवान,परवेज आलम,मोo तौहीद आलम,निर्मल कुमार ,सोइबुर रहमान,बिना दास,लक्ष्मी कुमारी,अरुण कुमार साह,रामनंदन महतो,जसीम अख्तर,शाहजहां सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुये।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
