November 5, 2026

सर्विस रोड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, पूर्व मुखिया मनोज मंडल के साथ सैकड़ों ग्रामीण जुटे

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के केवाला पंचायत अंतर्गत एनएच–131ए पर सीएच2टी558 के पास सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भीमबाबा स्थान के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार मंडल ने किया।श्री मंडल ने बताया कि पूर्व में राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में समिति सदस्य मुन्ना रजक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post कोसी नदी में दो युवकों के शव की तलाश जारी
Next post शिक्षिका अर्चना कुमारी को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025, मनिहारी का बढ़ाया गौरव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial