कोसी नदी में दो युवकों के शव की तलाश जारी
एनडीआरएफ को तेज धारा से जूझना पड़ा मुश्किलतीन दिन से लगातार तलाशी अभियान, अब तक कोई सफलता नहीं।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में कोसी नदी में डूबे दो अलग-अलग युवकों के शव की खोज में एनडीआरएफ की टीम लगातार संघर्ष कर रही है। लेकिन गंगा और कोसी के संगम क्षेत्र में पानी का तेज बहाव और गहराई के कारण अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। तीन दिनों से चल रहे तलाशी अभियान के बावजूद दोनों शव बरामद नहीं किए जा सके हैं।पहला मामला: पुल से छलांग लगाने वाला युवकमिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी विक्रम कुमार ने कोसी पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा और फिर अचानक नदी में कूद गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। उसके बाद अंचल पदाधिकारी अनुपम के निर्देश पर एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन तेज धारा के कारण शव को ढूंढना बेहद मुश्किल हो रहा है।दूसरा मामला: हत्या कर नदी में फेंका गया किशोरदूसरी घटना करीब दस दिन पूर्व की है। कुर्सेला नगर पंचायत के अयोध्यागंज बाजार निवासी 17 वर्षीय सितीश की हत्या कर उसके शव को कोसी नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस जांच और परिजनों के बयान के आधार पर एनडीआरएफ ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन अब तक शव नहीं मिला है।लगातार प्रयास लेकिन सफलता नहींएनडीआरएफ की टीम पिछले तीन दिनों से दिन-रात लगातार खोजबीन कर रही है। लेकिन गंगा-कोसी संगम पर बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण शव की बरामदगी बेहद कठिन साबित हो रही है। इलाके में दहशत और आक्रोशदोनों घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक ओर विक्रम की आत्महत्या से लोग स्तब्ध हैं, तो दूसरी ओर सितीश की हत्या ने लोगों के बीच गहरी नाराजगी और आक्रोश पैदा कर दिया है। परिजन अपने-अपने बच्चों की लाश का इंतजार कर रहे हैं ताकि कम से कम परिजन के द्वारा और मां कम से कम एक बार अपने बेटे का चेहरा देखना चाहती तथा अंतिम संस्कार किया जा सके। वहीं, पुलिस भी लगातार एनडीआरएफ के साथ तालमेल बनाकर खोज कार्य में जुटी हुई है।
