November 5, 2026

कुर्सेला थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तीन युवक घायल

Read Time:1 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-77 पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चांदपुर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए।घायलों की पहचान इंदिरा ग्राम निवासी रतन कुमार, सुमन कुमार और विक्रम कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।बताया गया कि तीनों में से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Previous post शिक्षिका अर्चना कुमारी को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025, मनिहारी का बढ़ाया गौरव
Next post सहरसा जिला नेटबॉल चैंपियनशिप 2025 में कटिहार की डबल जीत, बॉयज और गर्ल्स टीम बनी चैंपियन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial