November 4, 2026

सहरसा जिला नेटबॉल चैंपियनशिप 2025 में कटिहार की डबल जीत, बॉयज और गर्ल्स टीम बनी चैंपियन

Read Time:51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सहरसा जिले के बख्तियारपुर में आयोजित सहरसा जिला नेटबॉल चैंपियनशिप 2025 में कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने डबल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। गर्ल्स टीम ने कप्तान प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में नालंदा को 26–8 से हराया, जबकि बॉयज टीम ने कप्तान अंकित कुमार की अगुवाई में नालंदा को रोमांचक मुकाबले में 15–12 से मात दी। दोनों टीमों ने शानदार तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन कर कटिहार का परचम लहराया। इस जीत पर जिले में खुशी की लहर है।

Previous post कुर्सेला थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तीन युवक घायल
Next post शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने को लेकर सांसद राजेश रंजन से मिले ग्रामीण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial