काढ़ागोला घाट पर माँ गंगा के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन
बरारी (सुमन सोनी)
गंगा समग्र के स्वयंसेवक काढ़ागोला घाट पर माँ गंगा के प्रति जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम करती रहती है।आज गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक मनोज साह के सुपुत्री सन्ध्या कुमारी का 18 वां एवं अंजली कुमारी का 15 वां जन्मदिवस के अवसर पर काढ़ागोला घाट किनारे पुर्ण विधि विधान से माँ गंगा का पूजन एवं भव्य गंगा आरती किया गया।गंगा समग्र के पुरोहित प्रमुख पंडित दिवाकर मिस्र ने वैदिक विधि विधान से माँ गंगा का पूजन एवं आरती करवाया।शंखनाद एवं माँ गंगा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।जिला संयोजक नवीन चौधरी ‘बाबा’ ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए लगातार काढ़ागोला घाट पर कार्यक्रम करती रहती है।जिससे लोगों में माँ गंगा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किया जा सके।इसके लिए प्रत्येक रविवार स्वच्छता कार्यक्रम करती है एवं प्रत्येक माह गंगा आरती का आयोजन करती है।जिला सहसंयोजक मनोज साह ने बताया कि आज मेरे दोनों पुत्रियों का जन्मदिवस है जिसके अवसर पर आज गंगा पूजन एवं गंगा आरती का आयोजन किया,साथ ही सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव भी मनाया गया।लोगों में माँ गंगा के प्रति जागरूक करने एवं माँ गंगा में किसी भी प्रकार का कुड़ा कचरा प्रवाहित न करें यह संदेश देने के लिए यह आयोजन किया गया।लोगों से अपील किया कि किसी भी खुशियों को आप माँ गंगा के तट पर मनाए, जिससे लोगों में जागरूकता उत्पन्न होगी।इस कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में मनोज साह की दोनों सुपुत्री–सन्ध्या कुमारी एवं अंजली कुमारी बनी।पूरा परिवार सहित आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता, योगेंद्र पाल, विकास कुमार इत्यादि स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में सामिल हुए।
