November 5, 2026

कुरसेला थाना पुलिस ने सितीश हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 34 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल )

कटिहार जिले के कुरसेला थाना अंतर्गत अयोध्यागंज बाजार के जमाई टोला से पिछले दस दिन से लापता सितीश की गुमशुदगी का संशय अब खत्म हो गया है, पुलिस ने सितीश की हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश पर खुलासा करते हुए कहा कि बबलू शाह के दुकान में काम करने वाले सितीश को बबलू साह के पुत्र मयंक, बबलू साह खुद और उनके परिजनों ने मिलकर ही दुकान में चोरी के आरोप में बहस के दौरान हीट ऑफ द मोमेंट में हत्या कर दिया था, और पहले तो घर में ही शव को छुपा दिया था फिर बाद में बोरा में बंद करके शव को नदी में फेंक दिया था फिलहाल शव की तलाश जारी है बताते चले कुरसेला थाना क्षेत्र के अयोध्यागंज बाजार का रहने वाला सितीश, बबलू साह की किराना दुकान पर काम करता था, अचानक उसके गायब होने के बाद परिवार परेशान था और पुलिस लगातार सितीश के खोजबीन में जुटी हुई थी,तफ्तीश के दौरान पुलिस ने बबलू साह के बेटे को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, चोरी के शक में बबलू साह ने सितीश को बेरहमी से पीट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद डरकर शव को बोरी में भरकर कुरसेला कोशी नदी में फेंक दिया गया। चर्चा है कि सितीश और बबलू साह की बेटी के बीच भी कुछ बात चीत था जो हत्या की एक अहम वजह है, हालांकि कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि शुरुआती दौर में ऐसी चर्चाएं सामने आया था लेकिन फिलहाल हत्या के कारण अब साफ हो चुका है, फिलहाल शव की तलाश जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Previous post किशनगंज में ‘ग्रीन बिज़नेस स्कूल’ के तहत पिच-इट कार्यक्रम, 500 से अधिक युवाओं की भागीदारी।
Next post काढ़ागोला घाट पर माँ गंगा के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial