November 5, 2026

एंबुलेंस कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को बढी परेशानी।

Read Time:2 Minute, 36 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

गर्भवती महिला एवं दुर्घटना में घायल हुए मरीज को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। *दार्जिलिंग एक्सप्रेस|कुरसेला* कटिहार जिले में 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव अब्दूल मतीन, कोषाध्यक्ष मणिकान्त झा और मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि सरकार कि उदासीनता के कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है।कर्मचारियों की मुख्य मांगों में श्रम अधिनियम के अनुसार सभी चालक और ईएमटी कर्मियों को न्यूनतम 21 हजार रुपये मासिक वेतन, अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान, ठेकेदारी प्रथा की समाप्ति कर सरकारीकरण, तथा दुर्घटना बीमा के तहत 20 लाख रुपये मुआवजा शामिल है। इसके अलावा बिना शर्त नियुक्ति पत्र और वेतन पर्ची, समय पर वेतन और हटाए गए कर्मियों की बहाली की भी मांग उठाई गई है।संघ ने नवंबर 2024 का कटे हुए वेतन का पूर्ण भुगतान करने और एम्बुलेंस का समय पर रखरखाव व मरम्मत सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार ज्ञापन और वार्ता के बावजूद प्रशासन ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजतन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा।हड़ताल के चलते जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण इलाकों में मरीजों को अस्पताल तक लाने-ले जाने में बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। संघ के नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझैली के प्रधानाध्यापक ने छात्रों को अनुशासित करने के लिए सजग एवं सचेष्ट रहते हैं
Next post विकासशील इंसान पार्टी की विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial