उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझैली के प्रधानाध्यापक ने छात्रों को अनुशासित करने के लिए सजग एवं सचेष्ट रहते हैं
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं : छोटे लाल मंडल
(प्रवीण कुमार, कटिहार)
प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत पथरवार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझैली गांव में छात्र-छात्राएं अनुशासित रहकर पठन-पाठन करते हैं। प्रधानाध्यापक छोटे लाल मंडल के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासित करने के दिशा में सजग एवं सचेष्ट रहते हैं। जिस कारण इस विद्यालय की चर्चा आसपास के क्षेत्र में होती है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय स्कूल ड्रेस में आते हैं और ध्यान लगाकर के पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल मंडल ने बताया कि विद्यालय की स्थापना 1957 को हुई है। विद्यालय में 448छात्र-छात्राओं का नामांकन पंजी में दर्ज है। प्रधानाध्यापक विद्यालय की पठन-पाठन को दुरुस्त करने के साथ-साथ सभीछात्र को अनुशासित रखने के दिशा में लगे रहते हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बने रहे, इसके लिए इन्होंने समय-समय पर गांव में जाकर बच्चों के अभिभावक से मिलते हैं।अभिभावक को जागरुक करते हुए अपने-अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की दिशा में चर्चा करते रहते हैं।जिसके कारण अभिभावक भी विद्यालय अपने-अपने बच्चों को स्कूल ड्रेस में स- समय नियमित भेजते हैं। विद्यालय के शिक्षक जनुप लाल मिस्त्री,श्री प्रसाद शर्मा,नसीम आलम,धर्मेंद्र कुमार,मीनू कुमारी,मो0मोहशेर रेजा, सौरभ कुमार, कुमारी दीक्षा मिश्रा,शिक्षा सेवक निसात आफजा समय पर विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते हैं।
