विकासशील इंसान पार्टी की विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय
बरारी (सुमन सोनी)
विकासशील इंसान पार्टी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बरारी प्रखंड के स्वर्गीय उमेश सिंह निषाद के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सिंह निषाद ने की।बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी ने आगामी चुनाव में संजू सिंह निषाद को विधायक प्रत्याशी के रूप में उतारने का निर्णय लिया है, जो दिवंगत विधायक प्रत्याशी उमेश सिंह निषाद के स्थान पर मैदान में उतरेंगी।बैठक में पार्टी के जोनल प्रभारी सह प्रदेश सचिव लाल बाबू सहनी, जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह निषाद, महिला जिलाध्यक्ष किरण निषाद समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।इस अवसर पर पंचायत अध्यक्षों और प्रखंड समिति सदस्यों को पार्टी की ओर से सम्मानित भी किया गया। बैठक में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, ताकि संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत हो।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
