बरारी विधायक विजय सिह निषाद ने किया 3.15 करोड कि लागत से तीन सडक का सिलान्यास
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी में विधायक विजय सिंह निषाद ने शनिवार को करीब 3.15 करोड़ की लागत से तीन सड़कों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजनांतर्गत सुजापुर पंचायत में दो सड़क एवं सिक्कट पंचायत में एक सड़क का शिलान्यास बरारी विधायक ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।पिपरा बैडंडा एमआर पथ कछुआ वोरोधार एच एल ब्रिज हाफिज के दुकान से छोटी कछुआ बंगाली टोला तक जिसकी प्रा. राशि 1,27,51858 रुपए है। दूसरी योजना पी.डब्लु.डी. रोड बलुआ शम्भु महलदार के घर से गिद्वाबारी नहर टोला जिसकी प्रा. राशि 126,79279 रुपए है। वहीं तीसरी योजना सिक्कट बलुआ एम.आर. पथ रिस्का मांझी के घर से चौहान टोला बलुआ तक जिसकी प्रा. राशि 61,36,517 रुपए है। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक एवं उपस्थित नेताओं को फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरारी विधायक विजय सिंह ने सर्व प्रथम कुर्सेला में मवेशी चराने के क्रम में ठनका गिर जाने तिन वक्ति की मौके पर मृत्यू हो जाने एवं एक व्यक्ती के घायल हो जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त की कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जिस सडक का आज शिलान्यास किया गया है वे तीनों सड़के जर्जर अवस्था में थी। तीनों सड़कों के बन जाने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के कार्यकाल में सड़कों का जाल फैलने से यातायात सुगम हुआ है। अब लोग बलुआ से कटिहार महज आधे घंटे में पहुंच जाते है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, जदयू जिला महासचिव चंद्रमोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज, लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह, भाजपा नेता मनोरंजन पाल, जिला परिषद प्रतिनिधि बहादुर सिंह, शंभु महलदार, कुंदन पटेल, पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार मंडल, हेमंत चौहान, महंत सिंह, विपिन चौधरी, गुड्डू चौधरी, हेमंत कुमार, संवेदक बबलू चंद्र दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
