November 6, 2026

मनिहारी में गंगा स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

Read Time:1 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा पंचायत अंतर्गत अब्दुल्लापुर गांव में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान 16 वर्षीय सुमित कुमार पांडेय, पिता अमित कुमार पांडेय की डूबने से मौत हो गई। सुमित घर से नदी किनारे स्नान करने गया था, जहां गहरे पानी में फिसलकर डूब गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर अंचल अधिकारी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बिहारी उपाध्याय ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है और प्रशासन से परिजनों के लिए निर्धारित मुआवजा राशि की मांग की है।इधर एस टी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन सहित कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सिकंदर मंडल ने भी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

Previous post बरारी विधायक विजय सिह निषाद ने किया 3.15 करोड कि लागत से तीन सडक का सिलान्यास
Next post मनिहारी में 78 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial