November 6, 2026

मनिहारी में 78 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रात्रि गश्ती के दौरान नीमा सड़क पर वाहन चेकिंग में मनिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार निराला के नेतृत्व में चार पहिया वाहन से 78 लीटर विदेशी शराब, तीन स्मार्टफोन बरामद किए गए। मौके से अखिलेश कुमार यादव (दिलारपुर), मोहम्मद सरमाज (वानीपुर) और मोहम्मद गुलफराज (चिकनी टोला, मनसाही) को गिरफ्तार किया गया। मनिहारी थाना कांड संख्या–234/25, धारा–30(a) बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post मनिहारी में गंगा स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर
Next post भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह कदवा विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से दौरा कर रहे हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial