November 5, 2026

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह कदवा विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से दौरा कर रहे हैं

Read Time:5 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह कदवा विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से दौरा कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक कर रहे हैं। बैठक में बूथ कमेटी का भी समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह भाजपा पार्टी के प्रति समर्पण की भाव से पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण इनकी पहचान काफी बढ़ गया है। इन्होंने कड़ी मेहनत कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते आ रहे हैं। कदवा विधानसभा क्षेत्र में 36 पंचायत आते हैं।जिसमें कदवा प्रखंड के 30 तथा डंडखोरा प्रखंड के 6 पंचायत शामिल हैं। 36 पंचायत में दिन-रात मेहनत कर पार्टी को और मजबूत करने में लगे हुए हैं। इनके साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर सहित कदवा मंडल के मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, बलिया बेलौन के प्रभारी विपिन बिहारी साह, डंडखोरा मंडल के मंडल अध्यक्ष, बलिया बेलोन के मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी दिन-रात लगे हुए हैं। जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत सनौली बाजार निवासी रवि कुमार साह ने समाज सेवा से इतनी पहचान बन गयी कि राजनीतिक नेताओं का उनके घर पर आने-जाने का सिलसिला जारी हो गया। राजनीतिक नेताओं के आग्रह पर भाजपा के नि:वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात इन्होंने ईमानदारी पूर्वक कड़ी मेहनत कर दिन रात डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी संख्या में भाजपा सदस्यों को बनाने का कार्य किया। इनके द्वारा पार्टी के सर्वोत्तम हित में कार्य करने पर पार्टी के आला पदाधिकारी ने 2016 में किसान प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष बनाया। इन्होंने किसान के हक हुकुम की लड़ाई के लिए आंदोलन करते रहे। पार्टी के हित में कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों को पार्टी में जोड़ने का कार्य किया। जिससे पार्टी के उच्च अधिकारी ने उनके कार्य खुश होकर इन्हें 2017 में पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बना दिया। इन्होंने पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बनने के पश्चात कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिले का विभिन्न प्रखंडों का सघन दौरा कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनके कार्य से पार्टी के उच्चा अधिकारी काफी खुश हुए और इन्हें 2018 में कटिहार जिले का भाजपा जिला मंत्री बनाया गया। उन्होंने जिला मंत्री बनने के पश्चात जिले के विभिन्न प्रखंडों में सघन दौरा कर पार्टी के हित में कार्य करना प्रारंभ किया। उनके कार्य से पार्टी के आला अधिकारियों ने इन्हें 2022 में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उप प्रमुख बनाया गया।इन्होंने बिहार राज्य के कई जिले का सघन दौरा कर पार्टी के हित में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। जिससे उनकी पहचान काफी बढ़ गई।पार्टी के उच्च अधिकारियों ने 2025 में इन्हें भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया है। इन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने के पश्चात जिले के विभिन्न प्रखंड में पार्टी के हित में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड द्वारा मंडल वार बैठक एवं संगोष्ठी करना प्रारंभ कर दिया है। इन्होंने दिन रात मेहनत कर संगठन को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। अगर एनडीए में इन्हें कदवा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया, तो यह चुनाव शक्ति से लड़कर जीत सुनिश्चित कर लेंगे।

Previous post मनिहारी में 78 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
Next post कुसियारी पंचायत में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक,कमरूल होदा का मुखिया मुमताज ने किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial