November 6, 2026

जनता बाढ़-कटाव से त्रस्त और सरकार चुनाव की तैयारी में मस्त- तारिक अनवर

Read Time:3 Minute, 22 Second

सांसद ने बरारी व मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के कटावग्रस्त क्षेत्र का किया भ्रमण -बाढ़-कटाव पर सरकार को गंभीर होने ज़रूरत – तारिक अनवर

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार सांसद तारिक अनवर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बरारी व मनिहारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद अपने समर्थकों के साथ नाव और ट्रैक्टर पर चढ़कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना वही बरारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात सांसद तारीक अनवर ने कहा कि कटिहार जिले में हर वर्ष बाढ़ आती है और इस बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित होते हैं। मगर अब तक बिहार सरकार हो या केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई हैं।जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता हैं।उन्होंने कहा कि एक तरफ कटिहार जिले के अलग-अलग क्षेत्र में ग्रामीण बाढ़ और कटाव से त्रस्त हैं। तो वहीं सरकार चुनाव की तैयारी में मस्त हैं उन्होंने कहा कि बरारी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान देखा कि कटाव काफी तीव्र गति से कई क्षेत्रों में हो रहा है। जिसको लेकर सरकार और प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कटावनिरोधि कार्य को लेकर संबंधित पदाधिकारी से भी बात किया गया है, ताकि तीव्र गति से कटाव निरोधी कार्य कराया जा सके जिससे जो लोग प्रभावित हो रहे हैं। उनकी परेशानी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि बरारी विधानसभा के साथ-साथ मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के कई मुख्य जगहों पर मजबूती के साथ कटाव निरोधी कार्य करवाने की आवश्यकता हैं। सांसद ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह आगे भी मजबूती से बातों को रखेंगे ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। मौके पर मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,अवधेश मंडल, सउद मुखिया, गोपाल यादव, भोला यादव, अब्दुल मन्नान, सुबोध यादव, विक्रम, इम्तियाजुल, अभिषेक उर्फ छोटू यादव, संजय पांडे सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी लोग मौके पर मौजूद रहें।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कटिहार में कई योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
Next post प्राणपुर के भाजपा विधायक निशा सिंह ने 45 लाख की लागत से किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial