पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कटिहार में कई योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक कोष से कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या -02 तेजा टोला,महिपाल नगर में 10लाख 21हजार 03सौ रुपए की लागत से मनीष ठाकुर के घर से आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए रामाधीन पंडित के घर तक ढक्कन सहित नवनिर्मित पक्का नाला तथा 10लाख 29हजार 03 सौ रुपए की लागत से रामाधार प्रसाद के घर से जीवछ श्रीवास्तव के घर होते हुए शेखर सिंह के घर तक नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन विधिवत पूजनएवं शिलापट का अनावरण कर किया।इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि निर्माण से पूर्व पथ के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रहने व वर्षा के दिनों में जल जमाव के कारण मुहल्ला वासियों को काफी परेशानी हो रही थी। पथ व पक्का नाला के निर्माण से मुहल्ल वासियों को अब यातायात में काफी सुगमता हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर मे पथों एवं पक्का नाला निर्माण के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य क्षतिग्रस्त पथों का भी कायाकल्प कराया जा रहा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उषा देवी अग्रवाल, भाजपा नेता लक्खी प्रसाद महतो,वीरेंद्र यादव,बब्बन झा, निगम पार्षद मुसरत जहांँ,बबलू पासवान, लिट्टू चौधरी,जौक्शन यादव,राधेश्याम गिरि, रमेश उपाध्याय,राजेश दास,जीवछ श्रीवास्तव,रामाधीन पंडित,राधेश्याम चौहान, अजय रजक,पप्पू कुमार सुमन,ज्ञानचंद पासवान,अशोक गुप्ता,रामाधार प्रसाद तथा अशोक दास के साथ ही बड़ी संख्या महिलाए सहित मुहल्ला वासी उपस्थित थे। इस कार्य के लिए मुहल्ला वासियों में विशेष कर महिलाओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को सराहा एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनकी सराहना की।
