November 5, 2026

कुर्सेला पुलिस हाय हाय के नारों से गूंजा आरोपी की गिरफ्तारी व फांसी की मांग।

Read Time:3 Minute, 44 Second

कैंडल मार्च में महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड में सतीश हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कुरसेला थाना तक पहुंचा। इसमें पुरुषों, महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी रही।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दुकानदार बबलू शाह और उसके पुत्र मयंक कुमार ने चोरी के शक में सतीश की बेरहमी से हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। कई दिन बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण कार्रवाई अधूरी है और न्याय अब भी अधर में है।थाने पर पहुंचकर लोगों ने थाना का घेराव किया। तथा कुर्सेला पुलिस हाय, हाय तथा दोषी को फांसी की सजा की नारेबाजी की उन्होंने मांग उठाई कि जब तक दोषियों को सख्त सजा और शव परिजनों को नहीं सौंपा जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और व्यापक होगा। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अस्मिता और न्याय की जंग है। बता दे की महिलाओं ने भी इस कैंडल मार्च में अहम भूमिका निभाई।पुलिस जांच का खुलासापुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सतीश शाह कुर्सेला मछलीपट्टी में किराना दुकानदार बबलू शाह की दुकान पर काम करता था। पैसों की चोरी के शक में बबलू और उसके बेटे शम्भू ने सतीश को लोहे की रॉड और बिजली के तार से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर गंगा-कोशी संगम में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी बबलू शाह अब भी फरार है।12 दिन बाद भी शव नहीं मिलाहत्याकांड का खुलासा और गिरफ्तारी के बावजूद 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सतीश का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। परिवार ने पुलिस से अपील की है कि शव जल्द खोज निकाला जाए, ताकि अंतिम संस्कार हो सके और पीड़ित परिवार की पीड़ा कुछ कम हो। बता दे कि मंगलवार के दिन भी नाव से शव की खोज की गई मगर सफलता हाथ नहीं लगी।थाना प्रभारी राकेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा लगातार छापेमारी किया जा रहा है।उन्होंने कहा की जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Previous post प्राणपुर के भाजपा विधायक निशा सिंह ने 45 लाख की लागत से किया शिलान्यास
Next post बारसोई में बनेगा ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप, रौशन अग्रवाल की पहल लाई रंग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial