बारसोई में बनेगा ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप, रौशन अग्रवाल की पहल लाई रंग ।
(मनोरंजन साहा)
बारसोई अनुमंडल की जनता को बिजली समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। जनता दल यूनाइटेड व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने अपने कार्यालय पत्रांक-773, दिनांक-27.08.2025 के माध्यम से प्रतिवेदन किया है कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बारसोई हेतु अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्यालय और ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (TRW) का निर्माण कार्य लंबित है। इसके लिए लगभग 1 एकड़ सरकारी जमीन मुख्य मार्ग से जुड़ी हुई आवश्यक है। इस संदर्भ में कार्यालय पत्रांक-772, दिनांक-27.08.2025 द्वारा अंचल पदाधिकारी, बारसोई को जमीन उपलब्ध कराने का प्रतिवेदन भेजा गया है।प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल ने कहा कि –”मांग पत्र के आलोक में कार्रवाई की जा रही है और आशा है कि जल्द ही बारसोई में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (TRW) का निर्माण एवं संचालन शुरू हो सकेगा। इससे क्षेत्र की जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी, क्योंकि ट्रांसफॉर्मर जलने या खराब होने की स्थिति में अब एक से दो दिनों में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जा सकेगा।”स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे बारसोई अनुमंडल के सभी प्रखंडों में बिजली आपूर्ति निर्बाध और सुचारू होगी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
