May 30, 2026

कुर्सेला पुलिस ने 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

Read Time:1 Minute, 47 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात अभियान चलाकर आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कटिहार न्यायालय भेज दिया। पुलिस को यह कार्रवाई शराब सेवन और विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ करनी पड़ी।मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पांच लोगों को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। इसके अलावा कांड संख्या 149/24 धारा 109 बीएनएस आईएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले के अभियुक्त को भी पुलिस ने दबोचा। वहीं दो अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि सभी आठों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और गश्त कर रही है।गौरतलब है कि हाल के दिनों में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में पुलिस ने शराबबंदी और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज कर दिया है।

Previous post महापौर ने सड़क का निरीक्षण एवं नये ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
Next post कुरसेला कोसी पुल हादसे को दे रहा दावत, मरम्मत की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial