महापौर ने सड़क का निरीक्षण एवं नये ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल को वार्ड नंबर 41 एवं 42 के बाॅडर पर स्थित जर्जर सड़क का मरम्मती आ आग्रह किया मौके पर महापौर ने वहां पहुंच कर सड़क का निरीक्षण कर तत्काल पदाधिकारी को सड़क मरम्मती का आदेश दिया।वहीं महापौर ने वार्ड नंबर 41 में हवाई अड्डा चौक पर लगाएं गये। नये अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया ओर बताया कि कटिहार जिले के माननीय विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के अथक प्रयास से आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 स्थित हवाई अड्डा चौक के निकट अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है। काफी दिनों से यहां के स्थानीय लोगों की मांग थी कि इस इलाके में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए जिससे लोगों की बिजली की समस्या से निजात मिल सके आज उन लोगों की मांग पूर्ण हुई। जिसके लिए महापौर ने विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल को कोटि-कोटि धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद मुन्नी देवी,पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मालाकार,बंजर दल कार्यकर्ता अनीश सिंह,भाजपा नेता अरुण यादव, बोदल यादव, नगर निगम के पदाधिकारी केलाश चौधरी, राजीव कुमार, राजीव चाकी एवं अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
