लायंस क्लब ने उमा देवी बालिका विद्यालय मे निबंध प्रतियोगिता किया आयोजित
प्रवीण कुमार( कटिहार)
साक्षरता व्यक्तिगत सशक्तिकरण और सामाजिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।इस परिपेक्ष्य मे लायंस इंटरनेशनल के निर्देश पर सभी क्लब मे साक्षरता एवं हिंदी पखवारा मनाया जा रहा है। इसी उद्द्येश्य से लायंस क्लब कटिहार द्वारा उमा देवी बालिका विद्यालय मे निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने इसके उद्द्येश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साक्षरता जरूरी है क्योंकि यह लोगों को जानकारी तक पहुंचने, संवाद करने, बेहतर रोजगार पाने, गरीबी कम करने और एक शिक्षित समाज में भाग लेने में सक्षम बनाती है। पूर्व अध्यक्ष लायन कृष्ण प्रसाद गुप्ता, लायन पंकज पूर्वे, लायन चारुलता पटेल एवं लायन स्वर्ण चमरिया ने कहा कि यह एक मूल अधिकार है जो शिक्षा की नींव रखता है और आलोचनात्मक सोच व समस्या-समाधान कौशल को विकसित करता है, जिससे व्यक्तियों और समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई कि स्कूल के लगभग 50 बच्चों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया, साथ ही उन सभी मे बेहतर निबंध का चयन कर कक्षा 9 की आस्था कुमारी, श्रुति सुमन एवं स्नेहा कुमारी को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष गुप्ता के ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया था, और तब से हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हिंदी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि एक साक्षर समाज के लोग नागरिक और सामाजिक प्रक्रियाओं में अधिक प्रभावी ढंग से भाग ले सकते हैं, जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। इस मौके पर लायन बबिता गुप्ता, अपर्णा जायसवाल, स्मिता अग्रवाल, पुरुषोत्तम मोदी, विनय परमार, अनिमेष कुमार आदि मौजूद थे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा के साथ कई शिक्षकगन मौजूद थे। सभी ने संस्था को साधुवाद दिया।
