November 5, 2026

कदवा प्रखंड से एनडीए की समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में साथियों ने लिया भाग

Read Time:3 Minute, 43 Second

बड़ी संख्या में 15 सितंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पूर्णिया पहुंचेंगे : रवि साह

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एनडीए का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कदवा प्रखंड से एनडीए के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कदवा प्रखंड से भाजपा,जदयू, लोजपा,हम, रालोसपा सहित सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जत्थेवार होकर कटिहार टाउन हॉल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास के नेतृत्व में एक जत्था कदवा से निकलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। जदयू नेत्री सह जिला पार्षद आशा सुमन के नेतृत्व में एक जत्था कदवा प्रखंड से निकलकर कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल कटिहार पहुंचा। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री सह जदयू नेता हिमराज सिंह के नेतृत्व में एक जत्था कदवा प्रखंड से जुलूस के शक्ल में निकलकर कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल कटिहार पहुंचे। जुलूस में 40 चार चक्का वाहन शामिल थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह के नेतृत्व में एक जत्था कदवा प्रखंड से निकलकर टाउन हॉल कटिहार कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इसके अलावे बलिया बैलोन के प्रभारी विपिन बिहारी साह के नेतृत्व में एक जत्था कार्यक्रम स्थल पहुंचा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने बताया कि कहा कि एनडीए का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कदवा प्रखंड सहित संपूर्ण जिले के एनडीए के साथी बड़ी संख्या में भाग लिया। यह कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल रहा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने कहा कि आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कदवा प्रखंड सहित संपूर्ण जिले से बड़ी संख्या में भाजपा के साथी भाग लेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर नियमित रूप से बैठक किया जा रहा है।साथ ही साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने बताया कि कदवा प्रखंड सहित कटिहार जिले से बड़ी संख्या में 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पूर्णिया पहुंचेंगे। उधर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने कहा कि आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कदवा प्रखंड से बड़ी संख्या में जदयू के साथी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कदवा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ बैठक किया जा रहा है।

Previous post लायंस क्लब ने उमा देवी बालिका विद्यालय मे निबंध प्रतियोगिता किया आयोजित
Next post मखाना को खाद्य वस्तुओं की श्रेणी में लाकर करें जीएसटी शून्य: चेंबर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial