करंट के चपेट में आने से एक भैंस की मौत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत मजदिया ढाला में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया।करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मर गई।ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के तार लंबे समय से ढीले और लटके हुए थे। इसकी सूचना बार-बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजन यह हुआ कि मंगलवार को यह दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में मवेशी पालक सियाराम मंडल और मूसो मंडल का नुकसान हुआ। सियाराम मंडल, पिता स्व. मेदी मंडल, निवासी मलिनिया कुर्सेला की तीन भैंसों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि दो को बड़ी मशक्कत से बचाया गया। वहीं मूसो मंडल, पिता स्व. शिवचरण मंडल, निवासी मलिनिया की एक भैंस पोखर में पानी पीते समय करंट की चपेट में आ गई। मूसो मंडल ने अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह भैंस को बचा लिया।सियाराम मंडल ने बताया कि उनका पूरा परिवार भैंसों पर ही आश्रित है। “हम कहीं बाहर मजदूरी नहीं करते, पूरा घर इन्हीं भैंसों से चलता है। जिस भैंस की मौत हुई,वह गाभिन थी और कुछ दिनों में बछड़ा देने वाली थी। लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वही मुआवजा की मांग की गई है।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
