November 5, 2026

दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पूर्ण प्रतिबंध।

Read Time:2 Minute, 58 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कुर्सेला थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, तथा अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की।बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं बाजार क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों, ग्रामीणों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। इसलिए सभी लोग प्रशासन को सहयोग करें, ताकि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने और जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग निर्धारित समय सीमा के अंदर ही किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का ही उपयोग किया जाएगा।बैठक में कुरसेला थाना के पुलिस पदाधिकारो व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि पूजा पंडालों में साफ-सफाई, महिलाओं की सुरक्षा और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।थानाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और जनता मिलकर काम करेंगे।

Previous post कुर्सेला में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत।17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चला विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम।
Next post आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial