November 5, 2026

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 36 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने किया।बैठक में मुख्य रूप से बरारी के बीडीओ किशोर कुणाल बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा एमएलसी प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती पंचायत जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी कई दल के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने उपस्थित लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान संभावित समस्याओं पर चर्चा की और सभी से शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।थानाध्यक्ष ने अफवाहों से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सभी पूजा पंडालों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।शराबियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।साथ ही सभी दुर्गा मंदिरों के कमिटियों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि अफवाह फैलाने शांति व्यवस्था को भंग करने वालो को बक्सा नही जायेगा।बीडीओ किशोर कुणाल ने कहा कि दुर्गा पूजा जो आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है।सभी लोग मिलजुलकर शांति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा अर्चना करने का आह्वान किया। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती, पंकज कुमार यादव, मुखिया नवल किशोर, भाजपा महिला प्रकोष्ठ के अर्चना सिंह, उत्सव कुमार गुप्ता, विक्की साह, धनजीत यादव, अमरेन्दर सिंह संजू, अमरजीत सिह, जितन यादव, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पूर्ण प्रतिबंध।
Next post पुलिस दबिश के कारण में हत्याकांड के दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial