November 5, 2026

पुलिस दबिश के कारण में हत्याकांड के दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण ।

Read Time:2 Minute, 1 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के बहुचर्चित कुर्सेला थाना कांड संख्या-184/25 (दिनांक 29 अगस्त 2025) में दर्ज हत्याकांड के दो फरार अभियुक्तों ने पुलिस की लगातार दबिश और सक्रियता के कारण अंततः माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।इस मामले में थाना कांड संख्या-184/25 के तहत दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे। पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। दबाव इतना बढ़ा कि अभियुक्तों के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।फरार अभियुक्तों मे रवि साह, पिता स्व. माणिक लाल साह, निवासी डूमरपुर थाना कोढ़ा तथा बब्लू साह, पिता गणपत साह, निवासी अमगाछी थाना कुर्सेला (दोनों जिला कटिहार) के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों के विरुद्ध लगातार ठिकानों पर छापेमारी हो रही थी। कई बार पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के नजदीक पहुँची, लेकिन अभियुक्त चकमा देकर भागने में सफल हो जाते थे।अंततः 18 सितंबर 2025 को पुलिस की दबिश से भयभीत होकर दोनों अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वही स्थानीय स्तर पर लोगों में यह संदेश गया है कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं है।

Previous post आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Next post नहाने के दौरान बड़ा हादसा टला, तीन महिलाएं नदी में डूबने से बाल-बाल बचीं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial