मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, वार्ड सदस्यों पर लगाया घूसखोरी का आरोप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल परिसर में दिलारपुर क्षेत्र के वंचित बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को जोरदार हंगामा किया। पीड़ितों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को सौंपते हुए राहत वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य पैसा मांग रहे हैं और जिन परिवारों ने देने से इनकार किया, उनके नाम राहत सूची में शामिल नहीं किए गए। प्रदर्शनकारी पीड़ितों का कहना था कि बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त होने के बावजूद उन्हें सरकारी सहायता से वंचित रखा गया है। मौके पर पंसस कुंदन पासवान, पंसस संजय मंडल समेत कई पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं—जिनमें दुखनी देवी, प्रतीमा, पुनम, चुन्नी, सुगिया, सरस्वती और मरजीना खातून शामिल थीं—ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी वार्ड सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के कारण परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
More Stories
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत...
मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.36 ग्राम स्मैक, 12 हजार नकद और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हंसवर...
