November 5, 2026

दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल।

Read Time:1 Minute, 44 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

शुक्रवार की शाम कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत 77 चांदपुर चौक के समीप देर रात्रि दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर अकेला युवक था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतक की पहचान अरविंद कुमार मंडल (27 वर्ष), पिता बालेसर मंडल, निवासी छोटी डोभा रूपाली थाना पूर्णिया जिला के रूप में हुई है।घायलों में कृष्ण कुमार (21 वर्ष), पिता सागर पासवान तथा निक्कू कुमार (22 वर्ष), पिता कृष्णदेव पासवान दोनों मल्हारिया निवासी रेफर किया गया।जबकि एक घायल का इलाज कुर्सेला अस्पताल में चल रहा है। कोई घटना की सूचना मिलते ही परिक्षेत्र के लोग का जमावड़ा लग गया वहीं परिजन को खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे तथा परिजन का रो कर बुरा हाल था। वही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई थी।

Previous post नहाने के दौरान बड़ा हादसा टला, तीन महिलाएं नदी में डूबने से बाल-बाल बचीं
Next post मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, वार्ड सदस्यों पर लगाया घूसखोरी का आरोप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial