November 5, 2026

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नई शाखा का हुआ उद्घाटन

Read Time:2 Minute, 39 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी हाँट पर गुरुवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बरारी शाखा का उद्घाटन किया गया । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख पटना के गुणा नन्द गामी एवं क्षेत्र प्रमुख भागलपुर के राकेश कुमार सिंह के द्वारा इस शाखा का फीता काटकर नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख गुणा नन्द गामी ने युनियन बैंक ऑफ इंडिया के सम्मानित ग्राहकों को बैंक के विभिन्न ऋण उत्पादों से अवगत कराया । उन्होने मखाना उद्योग से जुड़े ऋण शिक्षा क्रम एवं मुद्रा लोन से जुड़ी सभी जानकारीयाँ साझा की। क्षेत्र प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने ग्राहकों को कृषि ऋण से जूड़ी जानकारी साझा की । बरारी शाखा ने पिछले कुछ ही महीनो में ही 10 करोड़ रुपए का व्यापार कर लिया है । इस अवसर पर बरारी शाखा के गणमान्य ग्राहको ने बरारी शाखा के समस्त कर्मचारीयों के कार्य के प्रति संतुष्टी जाहिर कर अपनी बात मंच के माध्यम से आए पदाधिकारियो से साझा की। वही स्थानीय ग्राहको में नये शाखा खुलने से काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर शाखा प्रमुख रजनीश राणा ने सभी ग्राह‌कों का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में भागलपुर क्षेत्रिय मुख्य प्रवन्धक पी. एन. राय, संतोष कुमार शंकर प्रसाद देव, सुरेन्द्र मंडल, गुलरेज कादरी अमित कुमार, के एव भारती उपस्थित रहे । वही इस उद्घाटन समारोह का सफल आयोजन के लिए शाखा प्रबंधक रजनीश राणा ने मानवाधिकार सचिव सह भगवती मंदिर उप सचिव धनजीत कुमार उज्जवल कुमार उप मुख्य पार्षद अमन कुमार राजीव भारती सोनू अग्रवाल राजकिशोर यादव कौशल किशोर यादव चंद्रशेखर जैसवाल कुमार रवि मनोज जैसवाल बजरंग अग्रवाल का आभार प्रकट किया ।

Previous post मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, वार्ड सदस्यों पर लगाया घूसखोरी का आरोप।
Next post प्राथमिक विद्यालय देशिया महली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 का किया शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial