May 30, 2026

प्राथमिक विद्यालय देशिया महली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 का किया शुभारंभ

Read Time:1 Minute, 47 Second

प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने विद्यालय 109 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

प्राथमिक विद्यालय देशिया महली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने विद्यालय में नामांकित 109 बच्चों को एल्बेंडाजोल (400 एमजी) की गोली दी गई।प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने कहा कि बच्चों में कृमि संक्रमण प्रायः व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी और संक्रमित मिट्टी के संपर्क से होता है। यह बच्चों के पोषण स्तर, हीमोग्लोबिन और शारीरिक-बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल असर डालता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 19 सितंबर को मोप-अप दिवस मनाया जाता है। विद्यालयों में एल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों को दी गई। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने अपील कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएं, ताकि कृमि संक्रमण से बचाव हो सके और स्वस्थ भविष्य का निर्माण हो।

Previous post यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नई शाखा का हुआ उद्घाटन
Next post इंग्लिश गांव में पीसीसी सड़क का विधायक तथा प्रमुख ने किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial