June 13, 2026

प्राथमिक विद्यालय मिरजादपुर में छात्र-छात्राओं स्कूल ड्रेस में विधालय आते हैं।

Read Time:2 Minute, 54 Second

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत धपरसिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मिरजादपुर में छात्र-छात्राएं अनुशासित रहकर पठन-पाठन करते हैं। प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार यादव के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासित करने के दिशा में सजग एवं सचेष्ट रहते हैं। जिस कारण इस विद्यालय की चर्चा आसपास के क्षेत्र में होती है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में आते हैं और ध्यान लगाकर के पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में 167 छात्र-छात्राओं का नामांकन पंजी में दर्ज है। विद्यालय में शौचालय 2 हैं।चापाकल एक हैं। विद्यालय में 4 कमरे हैं। प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार यादव ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात लगे रहते हैं।प्रधानाध्यापक विद्यालय की पठन-पाठन को दुरुस्त करने के साथ-साथ सभी छात्र को अनुशासित रखने के दिशा में लगे रहते हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बने रहे।इसके लिए इन्होंने समय-समय पर गांव में जाकर बच्चों के अभिभावक से मिलते हैं।अभिभावक को जागरुक करते हुए अपने-अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की दिशा में चर्चा करते रहते हैं।जिसके कारण अभिभावक भी विद्यालय अपने-अपने बच्चों को स्कूल ड्रेस में स- समय नियमित भेजते हैं। विद्यालय के शिक्षक मुशर्रफ रजा,मो0 मसुद रसीद, दिलीप कुमार राय,तहमीद आलम समय पर विद्यालय पहुंचकर छात्र छात्राओं को समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते हैं। प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार यादव ने विद्यालय में पर्याप्त फर्नीचर,अलमीरा, कुर्सी,टेबल आदि उपस्कर की व्यवस्था की है।

Previous post 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल सुबलजोत में स्वच्छ भारत अभियान-2025
Next post पिकअप से बाइक सवारों की जोरदार टक्कर, दो घायल,दोनों रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial