8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल सुबलजोत में स्वच्छ भारत अभियान-2025
पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम कर लोगों को किया जागरूक ।
प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी गलगलिया (किशनगंज)।
एस एस बी 8 वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन में सशस्त्र सीमा बल खपरैल,सुबलजोत के अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी पशुपति फाटक के द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट जागरूकता रैली और पार्किंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह रैली समवाय मुख्यालय से पशुपति फाटक तक आयोजन किया गया। इस के आलावा वाहिनी परिसर एवं समस्त बाह्य सीमा चौकियों में स्वच्छता अभियान-25 के तहत समस्त बाह्य सीमा चौकियों में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की विषय ‘स्वच्छोत्सव’ इस अवधि की उत्सव भावना के अनुरूप है विशेष अभियान 5.0 आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए समस्त कार्मिको को “स्वच्छता ही सेवा” ‘स्वच्छोत्सव’ का संदेश देते हुए कहा अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दे।उन्होंने राष्टपिता महात्मा गाँधी “स्वच्छ भारत” का सपना देखने का जिक्र करते हुए की वह चाहते थे, कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। इस कार्यक्रम में नाग सीमा क्षेत्र के स्थानीय आम नागरिकों ने बढ़- चढ़ कर भाग ले रहे है। साथ सशस्त्र सीमा बल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
Previous post
21 सितंबर को रंगभूमि मैदान में लोजपा का नव संकल्प महासभा का आयोजन की तैयारी जोर-शोर से
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
