May 30, 2026

कमलेश कुमार अधिवक्ता के कार्य करते-करते भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने

Read Time:3 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार शहर के तेजा टोला निवासी कमलेश कुमार कटिहार व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य करते-करते भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बन गये। कमलेश कुमार का जन्म 19 सितंबर 1985 को हुआ है।इनके पिता चंद्रशेखर प्रसाद रेलवे विभाग से कनीयअभियंता पद से सेवा निवृत हो चुके हैं।माता अरुणा देवी कुशाल गृहणी है।ये दो भाई है। बड़े भाई राजेश कुमार रेलवे में कार्यरत है। बहन उर्मिला देवी है। इनका प्रारंभिक शिक्षा कटिहार शहर में ही हुआ है।वर्ग 1 से 4 तक यूनाइटेड इंग्लिश स्कूल कटिहार, वर्ग 5 से 6 तक आदर्श मध्य विद्यालय कटिहार,वर्ग 7 से 10 तक गांधी उच्च विद्यालय कटिहार से पढ़ाई किया है। इन्होंने 2003 में मैट्रिक की डिग्री प्राप्त की है। इंटरमीडिएट 2009 में बीएमपी-7कटिहार से उत्तीर्ण किया है। स्नातक 2012 में के.बी.झा.कॉलेज कटिहार से किया है।2013-16 में सूर्यदेव नारायण विधि महाविद्यालय कटिहार से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त किया है। साथ ही सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। इन्होंने विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक छात्र जीवन में छात्र-छात्राओं के हित को लेकर प्रचार्य से लेकर के कुलपति तक अपनी बातें मजबूती से रखते थे। कमलेश कुमार 2009 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। 2010 में बूथ अध्यक्ष बने। 2012 में युवा मोर्चा के जिला मंत्री बने। 2016 मेंनगर पश्चिम के मंत्री बने। 2020 में नगर पश्चिम के महामंत्री बने। 2024 में नगर पश्चिम के उपाध्यक्ष बने, जो अब तक हैं। इन्होंने 2017 में कटिहार व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य प्रारंभ किया। 2025 में भाजपा जिला अधिवक्ता संघ कटिहार के सदस्य निर्वाचित हुये हैं। इनके कार्य से खुश होकर भाजपा के आला पदाधिकारी ने इन्हें भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कटिहार जिला संयोजक बनाया है। इनके जिला संयोजक बनने के पश्चात भाजपा समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग आकर इन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी हैं।

Previous post 54 लीटर शराब के साथ एक तस्कर सहित एक पियक्कड़ भी गिरफ्तार।
Next post 25 सितम्बर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial