May 30, 2026

25 सितम्बर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ कदवा सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में 25 सितम्बर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने बताया कि बैठक में एनडीए के संयोजक मनोज राय,सम्मानित घटक दलों के जिला अध्यक्ष,सम्मानित मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी तथा सम्मानित वरिष्ठ साथी भी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आगामी सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनायेंगें। बैठक में जय भाजपा,जय एनडीए,भारत माता की जय, वंदे मातरम की गूंज उठा। बैठक में एक स्वर से आगामी 25 सितम्बर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने बताया कि कटिहार जिले के कदवा विधानसभा स्तरीय एनडीए की कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आठ हजार से अधिक लोगों भाग लेंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।जगह जगह पर बैठक आयोजित किया जा रहा है। बैठक में एनडीए के साथी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनडीए के सभी साथियों में जोश देखा जा रहा है। सभी साथी जोश के साथ दिन-रात कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर एनडीए के संयोजक मनोज राय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर,भाजपा नेता गोविंद अधिकारी, सुमन सिंह,अरुण सिंह,पप्पू सिंह,विपीन बिहारी साह,प्रेम प्रकाश,शोभन दास, मनोज मंडल,अवधेश विश्वास,संजीव कुमार ठाकुर,जदयू जिलाध्यक्ष सुरज प्रकाश राय, प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, सम्मानित घटक दलों के जिला अध्यक्ष, सम्मानित मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Previous post कमलेश कुमार अधिवक्ता के कार्य करते-करते भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने
Next post कुर्सेला प्रखंड कार्यालय परिसर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, कटाव से स्थाई समाधान की उठी मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial