May 30, 2026

विधायक विजय सिंह ने 23 लाख की दो योजनाओं का किया शिलान्यास

Read Time:2 Minute, 41 Second

बरारी (सुमन सोनी)

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत रविवार को बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत में विधायक विजय सिंह निषाद ने करीब 23 लाख रुपये की लागत से दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।वार्ड संख्या-10 आदिवासी टोला में लगभग 8 लाख रुपये की लागत से छत्तदार चबूतरा (हवामहल) का निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या-2 में करीब 15 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी सड़क से तिरासी टोला तक पीसीसी सड़क ढलाई कार्य का विधिवत उद्घाटन विधायक ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ।विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि यह क्षण बेहद खुशी का है क्योंकि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार सबका विकास करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। आदिवासी टोला में हवामहल का निर्माण स्थानीय किसानों, राहगीरों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए कराया जा रहा है।सड़क निर्माण को लेकर विधायक ने बताया कि तिरासी टोला की सड़क पिछले 75 वर्षों से निजी भूमि विवाद के कारण नहीं बन पाई थी, लेकिन अब भूदाता आशु रजा, राजीवुर छोटू और जावेद की सहमति से निर्माण संभव हो सका है। इसके बन जाने से लोगों को कीचड़ भरी सड़क से मुक्ति मिलेगी और आवागमन में सहूलियत होगी।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, विधान परिषद प्रतिनिधि राजीव भारती, पंचायत समिति सदस्य संजय हांसदा, सरपंच जेपी यादव, वार्ड सदस्य रविंद्र नाथ ठाकुर, जयप्रकाश यादव, कुंदन कुमार, गुड्डू चौधरी, संजय चौधरी, तल्लू सोरेन, मो. भोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post कुर्सेला प्रखंड कार्यालय परिसर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, कटाव से स्थाई समाधान की उठी मांग
Next post मुख्य पार्षद पर पिस्टल सटाकर धमकी देने का आरोप, इलाके में राजनीतिक तनाव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial