कुर्सेला प्रखंड कार्यालय परिसर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, कटाव से स्थाई समाधान की उठी मांग
वर्ल्ड बैंक से 250 करोड़ की हुई है स्वीकृति अधिकारी।पदाधिकारीयों ने कटाव परिवार के साथ गंगा किनारे निरीक्षण किया।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के पत्थर टोला, खेरिया, तेरे, घटिया, मलिनिया और मधेली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की और कहा—“भीख नहीं, निदान चाहिए, कटाव का स्थाई समाधान चाहिए।”ग्रामीणों का कहना है कि गंगा की धारा अब गांवों के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। हर साल गंगा किनारा काटती जा रही है, जिससे हजारों घर खतरे में हैं। यदि शीघ्र कटावरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो कई गांव गंगा में समा जाएंगे और हजारों परिवारों को विस्थापन झेलना पड़ेगा।धरना के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थाई योजना लागू करने की मांग की। वहींधरना में कुछ घंटे बाद कुर्सेला सीईओ सुश्री अनुपम और बाढ़ आपदा व कटाव क्षेत्र के एसडीओ अमित कुमार के हस्तक्षेप के बाद आश्वासन देते हुए धरना को खत्म करवाया गया तथा प्रभावित इलाकों—तीनघरिया , बालू टोला, खेरिया, का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाढ़ का पानी घटने के बाद कटावरोधी कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्हें यह भी बताया कि वर्ल्ड बैंक से आधार 250 करोड़ की स्वीकृति हो गई है। जल्द ही हम लोग सर्वेक्षण करते हुए सभी कागजी प्रक्रिया करते यहां पर नया टेक्नोलॉजी का कटाव रोकने के लिए बनाया जाएगा।इसके बाद सभी गांव के लोग उनके आश्वासन से सहमत हुए हैं। वही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
