किशोरी ने पुल से लगाई छलांग, शव की तलाश जारी, मौके पर राजस्व कर्मचारी गोताखोर नाविक मौजूद तलाश जारी।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बुधवार की शाम लगभग 6 बजे कुर्सेला थाना क्षेत्र के बाघमारा जाने वाले पुल पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई।16 वर्षीय एक लड़की ने अचानक पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी अचानक घटी कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही किशोरी पानी में समा गई।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज स्कूल टोला निवासी कारू मंडल की पुत्री कविता कुमारी (16 वर्ष) ने यह खौफनाक कदम उठाया। परिवार को सूचना एक टोटो चालक ने दी, जिसने फोन पर लड़की के पिता को कॉल करके बताया कि उनकी बेटी ने पुल से छलांग लगा दी है।सूचना मिलते ही पिता कारू मंडल मौके पर पहुंचे और पुलिस व अंचल पदाधिकारी सुश्रीअनुपम को घटना की जानकारी दी। वही मौके पर राजस्व कर्मचारी अंचल कर्मी गोताखोर नाविक सभी सब की जांच में जुटे थे। फिलहाल पुलिस ने टोटो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कविता टोटो से ही पुल तक आई थी। अभी मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना की असली वजह जांच के बाद सामने आ जाएगी।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
