May 30, 2026

किशोरी ने पुल से लगाई छलांग, शव बरामद।

Read Time:1 Minute, 48 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बुधवार की शाम लगभग 6 बजे कुर्सेला थाना क्षेत्र के बाघमारा जाने वाले पुल पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई।16 वर्षीय एक लड़की ने अचानक पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी अचानक घटी कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही किशोरी पानी में समा गई।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज स्कूल टोला निवासी कारू मंडल की पुत्री कविता कुमारी (16 वर्ष) ने यह खौफनाक कदम उठाया। परिवार को सूचना एक टोटो चालक ने दी, जिसने फोन पर लड़की के पिता को कॉल करके बताया कि उनकी बेटी ने पुल से छलांग लगा दी है।सूचना मिलते ही पिता कारू मंडल मौके पर पहुंचे और पुलिस व अंचल पदाधिकारी सुश्रीअनुपम को घटना की जानकारी दी। वही मौके पर राजस्व कर्मचारी अंचल कर्मी गोताखोर नाविक सभी सब की जांच में जुटे थे। वही बता दे की गोताखोर की कड़ी मेहनत से युवती का शव बरामद हो गया है जिसको पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने टोटो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कविता टोटो से ही पुल तक आई थी।

Previous post किशोरी ने पुल से लगाई छलांग, शव की तलाश जारी, मौके पर राजस्व कर्मचारी गोताखोर नाविक मौजूद तलाश जारी।
Next post सर्वाईकल कैंसर से बचाव के लिए विद्यालयो मे सरकार द्वारा चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial