स्विफ्ट गाड़ी में मिला 8.50 लाख कैश, यूपी चुनाव में बांटने की आशंका, इनकम टैक्स जांच में जुटी
उप्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस काफी अलर्ट है। सोमवार को उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने एक स्विफ्ट गाड़ी में 8 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं। लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, उसी दौरान भुवरपुल पर (यूपी 32 जेआर 3283) स्विफ्ट कार से 8 लाख 50 हजार रुपए मिले है। सोमवार को कानपुर रोड बाइपास पर जांच के दौरान कार चालक मुकेश सिंह रुपए के बारे में पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने रुपए को सीज कर दिया है। इस मामले में लखनऊ आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।*आयकर विभाग की टीम कर रही जांच*इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार को रोक गया। इसकी तलाशी की गई तो गाड़ी में 8 लाख 50 हजार रुपए कैश मिला। जब कार चालक से पुलिस ने इन रुपए का ब्यौरा मांगा गया तो वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद फ्लाइंग स्क्वायड ने रुपए को सीज कर दिया। अब आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की पहचान मुकेश सिंह के रूप में हुई है।*पार्षद और ठेकेदार के पास मिला कैश*आपको बता दें कि बीते शनिवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर काकोरी के पार्षद अभिषेक अवस्थी की कार से 6 लाख 31 हजार रुपए बरामद किये थे। पार्षद भी रुपए के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके थे। इसी तरह पुलिस को कार में सवार 3 ठेकदारों के पास 11 लाख 50 हजार रुपये मिले थे। ये लोग भी रुपए के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दे सके थे।
संवाददाता अनुज तिवारी की रिपोर्ट
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
