आगामी सरस्वती पूजा को लेकर बारसोई थाना में शांति समिति की हुआ वैठक ।
बारसोई थाना प्रांगण में बुधवार की दोपहर आगामी सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। वैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि कोविड 19 गाइडलाइंस को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही पुजा सम्पन्न कराना है साथ ही उपस्थित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से भी राय ली गई । सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी ने कहा कि सरस्वती पूजा पूरे प्रखंड में शांति पूर्वक वातावरण में संपन्न हो इसका ख्याल हम सबों को रखना है । आगे प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा प्रकट करते हुए पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गस्ती ओर चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती करने की बात कही ताकि श्रधालुओं को परेशानी न हो । भाजपा नेता वरुण झा ने प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्षों से पूरे प्रखंड में सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक होती है और शांति पूर्वक होगी। युवा नेता रिंकू सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पुजा सम्पन्न कराना हम सबों की जिम्मेदारी है और हम-सब इसको लेकर प्रशासन का सहयोग करेंगे। थानाध्यक्ष ने कहा कि डिजे बजाने पर रोक रहेगी । तथा पुरे प्रखंड क्षेत्र की जनता से शांतिपूर्ण पुजा सम्पन्न कराने की अपील किया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो तनवीर आलम, माले युवा नेता मो सलमान, पूर्व मुखिया राजेन ठाकुर, जितेंद्र यादव, एसआई विक्रम किशोर, फुलन राय, शंकर राय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
