नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
कोशकीपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा नवनिर्मित शिव मंदिर से कुर्सेला बस्ती से कुरसेला बाजार होते हुए खेरिया गंगा नदी पंहुचकर यात्रा में शामिल सैकड़ो कुंवारी कन्या तथा महिलाओं कलश में जल भरकर माथे पर लेकर नवनिर्मित शिव मंदिर के लिए कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर पहुंची । कन्या तथा महिलाओं ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा और वेदी पूजन एवं भगवान शिव का अभिषेक वेदी परिक्रमा किया । उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में देवघर से पधारे आचार्य सूरज , रोहित मिश्रा उर्फ कारू बाबा , उपआचार्य गजेंद्र नाथ, गौरव झा ने कहा कि तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहले दिन कलश यात्रा , वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा और वेदी पूजन एवं दूसरे दिन भगवान शिव का अभिषेक वेदी परिक्रमा और कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन वेदी पूजन के साथ हवन का किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन में मिथिलेश मंडल , पप्पू साह , विनोद गुप्ता , शैलेंद्र यादव, ओमप्रकाश सिंह , विनय मंडल , मुकेश मंडल , अशोक मंडल, उपेंद्र प्रसाद सहित समस्त कोशकीपुर ग्राम वासी सक्रिय भूमिका रहे हैं।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
डेस्क (बारसोई) कमरोल पंचायत के तेगरिया गांव में लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। जगह-जगह जंग लगने से पुल...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
