पुणे हादसे में मृतक मजदूरों के परिजनों से मिलने पहुंचे जाप(लो) सुप्रीमो पप्पू यादव ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बारसोई प्रखंड के धचना एवं चौंदी गांव पहुंचे । जहां 1 सप्ताह पूर्व घटित महाराष्ट्र के पुणे में हुए हादसे में मृतक मजदूरों के परिजन से मिले । इस दौरान परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें पार्टी एवं निजी स्तर पर हर संभव मदद करने की बात कही । वही पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद एवं दिल दहलाने वाली घटना है। वही बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार को प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा राशि देनी चाहिए। नीतीश सरकार जुमले बाजो की सरकार है अगर वो बिहार में मजदूरों के हित के लिए अगर योजना चलाते तो यह मजदूर बाहर शहरों में नहीं जाकर बिहार में ही काम करते। हमारी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी की ओर से प्रत्येक पिडित परिवार को 15 हजार रुपए सहायता राशि दिए जा रहे हैं ताकि कोई छोटा मोटा धंधा अपने क्षेत्र में कर रोजगार कर सके। इस अवसर पर इंजीनियर तनवीर समसी उप मुखिया मेघनाथ दास, चौदीं मुुखिया राजु दत्ता, मुखिया प्रतिनिधि मामू साह , सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
