हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में छठे चरण का शिक्षक नियोजन हुआ स्थगित ।
पटना:- शिक्षक नियोजन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से है जहां पटना हाई कोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन को स्थगित कर दिया गया है ऐसे में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा। 18 फरवरी तक नियोजन पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। छठे चरण के तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में होने वाले शिक्षक बहाली प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर दिया गया है ।स्थगन कोर्ट द्वारा पारित आदेश के आलोक में किया गया है। उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के आलोक में विभाग ने नियोजन प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करने का फैसला लिया है। विभाग के इस आदेश से सभी नियोजन इकाइयों को अवगत करा दिया गया है। ज्ञात हो कि जिले के विभिन्न माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बहाली को लेकर प्रक्रिया चल रही थी। जिसके तहत 8 से 11 फरवरी तक नियोजन इकाइयों में प्रमाण पत्र का सत्यापन कार्य करा लिया गया था।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
आजमनगर में सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मछली पकड़ने नदी गए एक बच्चे को जाल में...
