June 20, 2026

एनएच -31 सड़क पर सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवक गंभीर

Read Time:1 Minute, 28 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया के सिमरगाछ के समीप सोमवार को बाइक सवार को एक तेज रफ्तार की पिकअप ने जोडदार टक्कर मार फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने प्राथमिक उपचार किया।घायलों की पहचान अभय कुमार (27 वर्ष), निवासी चापर दीरा तथा निकेत कुमार (29 वर्ष), निवासी मिल्की गांव के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के बाद फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

Previous post कदवा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Next post अग्निकांड के पीड़ितों को रेडक्रोस सोसाइटी ने बांटा राहत सामग्री ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial