जीविका के लिए विशेष डिस्बर्समेंट ड्राइव का हुआ सफल आयोजन।
बारसोई (डेस्क)
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जीविका के अंतर्गत बिहार ग्रामीण बैंक, बारसोई की पाँच शाखाओं में आज एक विशेष डिस्बर्समेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कुल ₹5.21 करोड़ का ऋण वितरण जीविका दीदियों के बचत खातों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।इस अभियान में बैंक अधिकारी और ACs, CCs, LHS एवं सभी जीविका कैडर के समन्वित एवं सक्रिय सहयोग से लक्ष्य को समयबद्ध रूप से हासिल किया गया।डिस्बर्समेंट ड्राइव के दौरान शाखावार ऋण वितरण इस प्रकार रहा—हटबोंगरा शाखा ₹1.72 करोड़,आबादपुर शाखा ₹1.68 करोड़,कचना शाखा ₹1.12 करोड़,सुधानी शाखा ₹60 लाख तथाबारसोई बाजार शाखा ₹21 लाख।यह संपूर्ण राशि जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के खातों में हस्तांतरित की गई।इस ऋण वितरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि जीविका दीदियाँ कम ब्याज दर पर सरकारी बैंक से ऋण प्राप्त कर अपने छोटे व्यवसाय, कृषि, पशुपालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों को विस्तार दें, साहूकारों एवं माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले ऊँची ब्याज दर वाले ऋण से बचें, तथा मासिक किस्तों में नियमित भुगतान कर अपनी ऋण क्षमता को और मजबूत करें।इस सफल आयोजन में बिहार ग्रामीण बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों, प्रशिक्षु बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जीविका कर्मियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। यह डिस्बर्समेंट ड्राइव न केवल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी सिद्ध हुआ है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
