कटिहार सर्किट हाउस में जदयू सदस्यता अभियान के तहत नवीकरण कार्यक्रम आयोजित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के सर्किट हाउस में सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता नवीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहार खाद्य आयोग के चेयरमैन प्रहलाद सरकार के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सदस्यता रेनुअल ग्रहण किया। इस अवसर पर मनिहारी प्रखंड से मंजय साह, प्रकाश मौआर सहित जिले के अन्य लोगों ने जदयू की सदस्यता नवीकरण कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई।कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं ने सदस्यता अभियान को और गति देने का आह्वान किया।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
