रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट।डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की बड़ी पहल
कटिहार (प्रवीण कुमार)
रेल यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि रेलवन एप पर यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को सीधे 3% की छूट मिलेगी। हालांकि, आर-वॉलेट को इस छूट से अलग रखा गया है, क्योंकि आर-वॉलेट से भुगतान करने पर यात्रियों को पहले से ही 3% कैशबैक बोनस की सुविधा दी जा रही है। इस प्रकार रेलवन ऐप पर डिजिटल माध्यम से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को दोहरा लाभ मिलेगा— डिजिटल भुगतान पर छूट और आर-वॉलेट से भुगतान पर कैशबैक। यह पहल नकद लेन-देन को कम करने और डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 2026 से अब तक पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से दो लाख से अधिक यात्रियों ने रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक कर यात्रा प्रारंभ की है। इससे रेलवे को 20 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो इस एप की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। गौरतलब है कि रेलवन एप यात्रियों को एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत एवं सुझाव, तथा पार्सल ट्रैकिंग जैसी अनेक आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराता है। इस विशेष छूट योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को टिकट खरीदने में अधिक सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत होगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
